अगर आप आईपीएल में सबसे सफल टीम का नाम लोगों तो आपका सबसे पहले ध्यान मुंबई इंडियंस के बारे में ही आएगा और आये भी क्यों ना उन्होंने काम ही ऐसा किया है जिसकी वजह से उन्हें आईपीएल के इतिहास में हमेशा याद किया जायगा। तो क्या आप जानते है रोहित शर्मा की अगुवाई और 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का मालिक कौन है अगर आपको अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है तो आपको बस एक छोटा सा काम करना है और वो ये है की आपको बस निचे तक पूरा हमारा ये ब्लॉग पढ़ना है।
मुंबई इंडियंस टीम के मालिक कौन है (Who is the owner of mumbai indians team)

आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के मालिक इंडियन विन स्पोर्ट्स (India Win Sports Pvt. Ltd.) नाम की एक कंपनी है, यह कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 100 % सब्सिडिरी (Subsidiary Company) कंपनी है। इस कंपनी के मालिक मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी है।
मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी के साथ साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज का भी भी बहुत बड़ा शेयर मुंबई इंडियंस में लगा हुआ है। तो इस तरह से मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी मुंबई इंडियंस टीम के मालिक है।
मुंबई इंडियंस के अब तक के कप्तान (Mumbai Indians captain so far)

चेन्नई सुपर किंग्स का मालिक कौन है? Who is the owner of Chennai Super Kings?
वही अगर आईपीएल में मुंबई के कप्तानों की बात करे तो 2008 में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर थे और उसके बाद रिकी पोंटिंग बने लेकिन दोनों की कप्तानी में टीम ने निराश किया। इसके बाद 2011 में मुंबई ने अपना इक्का रोहित शर्मा को निकाला और 2011 में रोहित शर्मा को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त कर दिए। जिसके बाद मानो उनकी किस्मत ही बदल गई हो। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल की चैम्पियन बन चुकी है और इस साल 2021 में भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है।
आईपीएल में अब तक विजेता टीम (The winning team in IPL so far)

आईपीएल में 5 बार ख़िताब रोहित शर्मा की मुंबई और धोनी की चेन्नई ने 3 बार सफलतापूर्वक आईपीएल का ख़िताब जीती है।
- 2013 फाइनल: मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रनों से हराया।
- 2015 फाइनल: मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रनों से हराया।
- 2017 फाइनल: मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपर जायंट को 1 रन से हराया।
- 2019 फाइनल: मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से हराया।
- 2020 फाइनल: मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया।
- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 3 (2010, 2011, 2018) खिताब जीते हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 2 (2012, 2014) खिताब हासिल किए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- 2016, डेक्कन चार्जेस – 2009 और राजस्थान रॉयल्स- 2008 में चैम्पियन बनी थी।