नमस्कार दोस्तों आज कल भारत समेत दुनिया के सभी देशों में हैकिंग को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है खासतौर पर युवाओं में इसकी लोकप्रियता अधिक है। अगर आप भी हैकिंग सीखना चाहते है तो दोस्तों अपने आजके इस ब्लॉग में हम यही बात करेंगे की कैसे आप एक हैकर बन सकते है। पूरी दुनिया में इस समय lock-down लगा हुआ है तो स्टूडेंट हैकिंग कोर्स को ऑनलाइन कर रहे है जिनमे उनको बहुत सी चीजों का पता नहीं होता है जिसकी वजह से उन्हें हैकिंग सीखते समय कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण यही है की लोगों को ऑनलाइन हैकिंग कोर्स के बारे में पूरी बाते डिटेल्स के साथ नहीं बताई जाती है। तो आज हम अपने इस ब्लॉग में अच्छे से जानेगे की कैसे आप एक हैकर बन सकते है और शुरुआत में कैसे पढाई करनी चाहिए।
तो दोस्तों आपको बता दूँ की हैकर भी कई प्रकार के होते है जिनमे से पहले नंबर पर आते है अच्छे हैकर, जो की अच्छा काम करते है और अपने देश, सरकार की मदद के लिए हैक करते है तो दूसरे आते है बुरे हैकर जो सिर्फ और सिर्फ बुरा काम करते है जैसे किसी के बैंक अकाउंट को हैक करके लूटना आदि काम करते है। वही इसके बाद आते है अच्छे-बुरे हैकर ये अपनी मर्जी से या फिर यूँ कहूं की अपने फायदे के लिए कुछ भी कर सकते है। इस तरह हैकर कई तरह के होते है जो तरह-तरह के हैकिंग अटैक कर सकते है। लेकिन यदि आप हैकर बनना चाहते है तो आपको शुरुआत में कई चीजों का पता होना चाहिए तभी आप हैकर बन सकेंगे।
कंप्यूटर बेसिक जानकारी होना

Read : इवेंट मैनेजमेंट क्या होती है | What is Event Management Course in Hindi
अगर आप इस फिल्ड में आना चाहते है तो उसके लिए सबसे जरुरी है की आपको कंप्यूटर से जुडी कुछ बेसिक चीजों की जानकारी होनी चाहिए जैसे की कंप्यूटर में इंटरनेट कैसे चलता है। Dos कमांड क्या होता है ये कैसे काम करता है dos कमांड में दिय गए विभिन्न कमांड का प्रयोग कैसे किया जायगा आदि।
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की जानकारी होना
अगर आपको हैकिंग सीखनी है तो उसके लिए आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बारे में जानकारी होना अनिवार्य है अगर आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की जानकारी नहीं है तो आप इस हालात में बिलकुल भी हैकिंग नहीं सीख पाएंगे क्योंकि आपको इस दौरान कुछ समझ में नहीं आएगा। प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में आप html, scripting language, php, linux language, c language, जैसे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की जानकारी होना जरुरी है।
Linux की जानकारी होना जरुरी
हैकिंग सिखने के लिए सबसे जरुरी होता है हैकिंग टूल्स जिसके बिना आप कुछ भी नहीं कर सकते। जैसी युद्ध के लिए हथियारों की जरुरत होती है ठीक उसी प्रकार से एक हैकर के लिए उसका हैकिंग टूल्स के बारे में जानकारी पूरी तरह रखना जरुरी है क्योंकि ये टूल्स आपकी हथियार की तरह मदद करेंगे। आप हैकिंग टूल्स सिर्फ और सिर्फ Linux सिस्टम के अंदर ही बना सकते है। आपको बता दूँ की आप विंडोज सिस्टम में हैकिंग टूल्स नहीं बना सकते। इसीलिए आपको हैकिंग सीखने के लिए Linux की जानकारी होना बेहद जरुरी है।
नेटवर्किंग की जानकारी होना
अगर आप हैकर बनाने के मन में थान ही लिए है तो इसके लिए आपको एक और सबसे जरुरी चीज का पता होना चाहिए। जी हाँ दोस्तों हैकिंग करने या सीखने के लिए आपको नेटवर्किंग का भरपूर ज्ञान होना चाहिए। इस दौरान आपको टीसीपी/आईपी (TCP/IP), सबनेट (SUBNET), टोपोलॉजी (Topology), हब (Hub), इत्यादि नेटवर्किंग का ज्ञान होना बेहद जरुरी है। अथार्थ इनके बिना आप हैकिंग नहीं सीख सकते है।
डेटाबेस की अच्छी जानकारी होना

अगर आप हैकिंग करना चाहते है या हूँ कहूं की अगर आप किसी वेबसाइट का डाटा हैक करना चाहते है या फिर उसे चुराना चाहते है तो उसके लिए आपको सबसे जरुरी चीज यानी की डेटाबेस के बारे में ज्ञान होना अतिआवश्यक है। अगर आपको डेटाबेस की जानकारी नहीं है तो आप हैकिंग नहीं सीख सकते है। डेटाबेस में आपको माई एसक्यूएल (My SQL), ओरेकल डेटाबेस (Oracle Database), आदि की जानकारी आपको होनी चाहिए अगर आपको इन डाटाबेस की जानकारी नहीं है तो आप एक अच्छे हैकर नहीं बन सकते है।
तो दोस्तों अगर आप हैकिंग सीखना चाहते है तो आप सभी को इन चीजों की जानकारी होना बेहद जरुरी है अगर आपको इन चीजों की जानकारी नहीं है तो आप एक अच्छे हैकर नहीं बन सकते है या यूँ कहूं की इन सभी की जानकारी के बिना आपको हैकिंग सीखने में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।