Indian Banned 59 Chinese Apps Alternatives in Hindi भारत सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए 59 Chinese Apps को इंडिया में Banned कर दिया है। यह फैसला तब लिया गया है जब भारत और चीन के बीच सीमा विवाद चल रही है।
भारत सरकार के इस सख़्त फैसले की सराहना हर कोई कर रहा है, क्योंकि यह चीनी Apps Indian Security के लिए सही नही थे। चीन में कम्युनिस्ट पार्टी होने के कारण वहाँ की जनता और कंपनी को सरकार के खिलाफ बोलने की आज़ादी नही दी जाती है।

ऐसा पिछले कई साल में देखा गया है कि चीनी सरकार दूसरे देश का Data जानने के लिए अपने IT Companies पर दब-दबा बनाती है और उससे जोड़-जबर्दस्ती कर उस देश का data पर कब्जा कर लेती है, जिससे वह उस देश पर दूर बैठे ही नज़र बनाये रखता है, जिससे उस देश का आंतरिक सुरक्षा खतरे में होती है।
यह सभी बातों को देखते हुये भारत सरकार ने 59 Chinese Apps को इंडिया में Banned कर रखी है। चीन का Apps का सबसे बड़ा मार्केट इंडिया ही थी, जिससे चाइना को इससे बहुत बड़ा नुकसान झेलने को मिला है। भारत सरकार और कई Chinese Apps पर रोक लगाने की योजना बना रही है, जिससे भारत का personal security किसी देश के कब्जे में नही रहें।
इन Chinese apps की खासियत भारत समेत दुनिया में यह थी कि सबसे लोकप्रिय Apps मे से एक थी, लेकिन इन Apps को आप Mobile का Media, Camera, Photo, Calls, Contact इत्यादि का permission भी नही देते थे, तब भी यह सभी Apps आप पर नज़र बनाये हुये रखता था। जिससे भारत का खुफिया जानकारी China Government अपने IT Companies पर दब-दबा बनाकर हासिल कर सकता था।
इस Article में हम आपको इन 59 Chinese Apps का Alternatives बताने जा रहें है, जिसका इस्तेमाल आप अब इन सभी Banned Apps के रूप में कर सकते है। हम आपको जीतने भी India Chinese Apps Banned Alternative बताने जा रहें है, उंसमे कोई भी China का Apps नही है, बल्कि वह India यानि स्वदेशी, USA, Japan का हो सकता है जिससे हमें Privacy का अधिक tension नही है।
List of India Banned 59 Chinese Apps Alternatives in Hindi 2020
Chinese Apps | Alternative Apps |
Tiktok, Kwai, Helo, Likee | Instagram, YouTube, Snapchat |
Reddit, Twitter | |
wemeet | Tinder |
UC Browser | Google Chrome, Mozilla Firefox |
CM Browser | Internet Browser, Google Chrome, Mozilla Firefox |
APUS Browser | Internet Browser, Google Chrome, Mozilla Firefox |
DU Browser | Google Chrome, Mozilla Firefox |
Shareit, Xender | File Transfer, Google, Files Go |
Vault | Hide file manager, Google, Files Go |
Shein, ROMWE, Club Factory | Myntra, Flipcart, Snapdeal |
Clush of Kings, Hago Play with New Friends Games | Ludo King |
DU Battery Saver | NA* |
Virus Cleaner | NA* |
Mi Community | |
YouCam Makeup, Beutry Plus, Selfiecity | Snapchat, G Cam, Open Camera |
Parallel Space | Dual Apps, Multiple Apps Cloner |
WeSync, ES File Explorer | Google, Files Go |
DU Clear | NA* |
Cache Clear | NA* |
DU Recorder | AZ Screen Recorder |
Cam Scanner | Microsoft Offiece Lens, Adobe scan |
Clean Master | NA* |
QQ Launcher | Microsoft Launcher |
DU Privacy | NA* |
NewsDog, UC News | InShorts |
QQ Newsfeed | Flipboard, InShorts, Google news |
Wechat, QQ International | WhatsApp, Telegram, Hike |
QQ Mail, Mail Master | Client, Outlook |
Baidu Map | Google maps, HERE maps |
Bigo live, Viva video QU Video | Instagram IGTV, YouTube, |
Inc | Snapchat |
Mi Video Call, Xiomi | Google Duo |
Vigo Video, New Video Status | Snapchat, G Cam, Open Camera |
Vmate, U Video, V fly Status Video | Instagram IGTV, YouTube, Snapchat |
Meitu, Wonder Camera, Photo wonder, Sweet selfie | Snapchat, G Cam, Open Camera |
QQ Player, QQ Musi | VLC, MX Player |
इस List of Chinese Apps alternative in hindi 2020 के अलावा आप नीचे दिया गया Image में हर तरहा के Chinese Apps Alternatives के रूप्स में इस्तेमाल कर सकते है। हमारे पास पहले से भी बहुत सारे ऐसी Apps मौजूद थी, जिसका हम इस्तेमाल कर सकते थे, लेकिन इन Chinese Apps ने Indian Market में इतना Advertisement किया कि हमें अपने Apps के बारें में पता ही नही चलने दिया।











सरकार का आदेश कैसे लागू होगा?
दाधीच के मुताबिक सरकार गूगल को प्ले स्टोर और एपल को अपने iOS प्लेटफार्म्स से इन ऐप्स को हटाने का निर्देश दे देगी। इसके बाद इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड(आईएसपी) को इन ऐप्स का डाटा ऐक्सस न करने देने और टेलीकॉम कंपनियों को इन्हें नेटवर्क नहीं मुहैया कराने का आदेश दे देगी। फिर यह ऐप्स काम करना पूरी तरह बंद कर देंगे।
ऐप्स का ऐक्सेस कैसे बंद होगा ?
यूजर्स को जो कंपनियां इंटरनेट नेटवर्क देती हैं। जैसे- एयरटेल, जियो, बीएसएनल आदि। ये यूजर्स को दो तरीके से इंटरनेट नेटवर्क देती हैं। एक मोबाइल नेटवर्क के जरिए।
दूसरा ब्रॉडबैंड कनेक्शन के जरिए। इन कंपनियों के नेटवर्क को यूजर्स को देने का काम इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड(आईएसपी) करते हैं। इन्हीं के जरिए पूरी दुनिया का डाटा आता है। यानी दुनिया के किसी भी देश से जो भी डाटा भारत आएगा, वो आईएसपी के जरिए ही आएगा। इसी तरह जो डाटा भारत से विदेश जाएगा, वो भी आईएसपी के जरिए ही जाएगा।
सरकार के निर्देश के बाद किसी भी वेबसाइट या ऐप को बैन करने के लिए इंटरनेट कंपनियों को बस एक फिल्टर लगाना होता है। उसके बाद यूजर्स इस पर मौजूद कोई भी डाटा एक्सेस नहीं कर पाते हैं।
लोगों के पसर्नल डाटा का क्या होगा?
चाइनीज ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स को अपने जरूरी डाटा और डॉक्यूमेंट्स काे जल्द ही अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर लेना चाहिए। क्योंकि अब एक से दो दिन में यह पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। और कोई चांस नहीं है।
सभी ऐप कंपनियों के सर्वर चीन में हैं। यदि तकनीकी तौर पर ये कंपनियां लोगों के डाटा डिलीट नहीं करती हैं, तो उनका डाटा डिलीट नहीं होगा। लेकिन इसके बावजूद यूजर्स अपने डाटा एक्सेस नहीं कर पाएंगे। यानी वे अपने वीडियो, फोटो, फाइल्स आदि को आगे देख नहीं पाएंगे।
क्या ऐप भी डिलीट हो जाएंगे?
ऐप नहीं डिलीट होंगे, उन्हें आपको खुद डिलीट करना होगा। बस आप सर्वर तक नहीं पहुंच पाएंगे। यानी उन ऐप पर मौजूद आप अपने फोटो, वीडियो और अन्य फाइलें नहीं देख पाएंगे।
क्या जिनके मोबाइल में पहले से ऐप हैं, वे इन्हें यूज कर पाएंगे?
बिल्कुल नहीं। ये पूरी तरह से बैन हो गए हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आपने पहले डाउनलोड किया है या अब डाउनलोड किया है। अब कोई भी नागरिक भारत में इन ऐप्स को इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
चीनी ऐप्स किस तरह की प्राइवेसी को तोड़ रहे थे?
चीन ऐप्स असुरक्षित थे। क्योंकि जब किसी ऐप को इंस्टॉल करते हैं, तो आप यह मंजूरी दे चुके होते हैं कि वो आपकी फोटो को, वीडियो को, संदेशों को, फाइलों को, डाटा को ऐक्सेस कर सकता है। इसके बाद वह आपके डाटा का क्या करता है, यह उस कंपनी पर निर्भर करता है।
कुछ संस्थान बाकयदा अनुमति लेते हैं कि वे आपके डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं, कुछ संस्थान इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं लेते हैं। लेकिन कई कंपनियां बिना अनुमति के भी डाटा चोरी करती हैं।
फिलहाल, भारत-चीन के बीच जो परिस्थिति है, उसमें चीनी कंपनियां हमारे डाटा का कुछ भी कर सकती हैं। चीन का पुराना रिकॉर्ड भी इस मामले में विश्वसनीय नहीं है। साइबर हमलों में भी वो माहिर हैं। इसलिए सरकार ने सोच समझकर फैसला किया है। क्योंकि इन ऐप्स का इस्तेमाल सरकार और सेना से जुड़े लोग भी करते हैं।
प्रोत्साहन मिले तो भारत में भी बन सकते हैं ऐसे ऐप
दाधीच कहते हैं कि चीन वैसे भी कोई सॉफ्टवेयर पॉवर नहीं है, वह बस हॉर्डवेयर का पॉवर है। अपने देश में भी ऐसे नए ऐप्स बन सकते हैं। बस थोड़ा आर्थिक प्रोत्साहन की जरूरत है। अभी हमारे यहां स्टार्टअप्स को बहुत संघर्ष करना पड़ता है। हमारे बहुत से सॉफ्टवेयर डेवलपर विदेशी कंपनियों के लिए काम करते हैं।
भारत में पहले से ही विदेशी ऐप मौजूद, इसलिए भी नहीं बनते
इसके अलावा हमारे यहां पहले से ही बहुत बड़ी संख्या में विदेशी ऐप्स मौजूद हैं, जो पाॅपुलर भी हैं, इसलिए भी देशी स्टार्टअप्स ऐसे ऐप्स नहीं बनाते हैं। जबकि चीन में अधिकतर विदेशी ऐप्स बैन हैं। इसके चलते वहां लोकल ऐप्स ज्यादा बनते हैं। वहां सरकार प्रोत्साहन भी ज्यादा देती है। लेकिन हमारे ऐप्स भी दुनिया में पाॅपुलर हो सकते हैं, बस थोड़ा नयापन लाना होगा। हमारे देश के कई ऐप्स बहुत पॉपुलर भी हैं, जैसे पेटीएम, शेयर चैट, फ्लिप कार्ट आदि।
अंतिम शब्द
इस Article में आपने List of Chinese Apps alternative in hindi 2020 के बारें में जाना। आशा करता हूँ आप Chinese Apps Banned related question and answer in hindi की पूरी जानकारी जान चुके होंगे।
आपको लगता है कि इसे दूसरे के साथ भी Share करना चाहिए तो इसे Social Media पर सबके साथ इसे Share अवश्य करें। शुरू से अंत तक इस Article को Read करने के लिए आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया…