नमस्कार दोस्तों जैसा की आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस वक्त विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के करीब 9 करोड़ कार्यकर्ता हैं। कभी दो सांसदों से सफर शुरू करने वाली पार्टी आज देश की सबसे अधिक सांसदों और विधायकों वाली पार्टी कैसे बनी ये जानना भी काफी दिलचस्प है।
जनसंघ की स्थापना किसने की (Who founded the Jana Sangh)

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की स्थापना कब और किसने की थी और तब से अब तक कितने प्रधानमंत्री बने
श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने 1951 में कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष राजनीति के जवाब में राष्ट्रवाद की विचारधारा वाले भारतीय जनसंघ की स्थापना की। जनसंघ ने समाजवादी और अन्य पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। 1951 से 1977 तक भारतीय जनसंघ के नाम से जाने वाला यह संगठन उग्र राष्ट्रवाद के लिए जाना जाता था।
कैसे बनी जनता पार्टी (How did the Janata Party become)
भारतीय जनसंघ ने शुरूआत से ही कश्मीर, गौ रक्षा और परमिट-लाइसेंस-कोटा राज खत्म करने जैसे मुद्दे निशाना बनाये रखा। साल 1977 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के बाद भारतीय जनसंघ का अन्य दलों के साथ विलय हो गया और इस दौरान जनता पार्टी अस्तित्व में आयी। इस दौरान देश में छठवां लोकसभा चुनाव 1977 में हुआ था।
इस समय हुए चुनाव में पहली बार कांग्रेस को जन संघ मोर्चा से हार मिली। लोकसभा की सीटें 542 थीं और चार विपक्षी दल कांग्रेस (ओ), जनसंघ, भारतीय लोकदल और समाजवादी पार्टी ने जनता पार्टी के रूप में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा। पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने 330 सीटें से जीतीं और कांग्रेस को 154 सीटें ही मिल सकी।
जनता पार्टी से भारतीय जनता पार्टी बनने तक का सफर (Journey from Janata Party to Bharatiya Janata Party)

क्या आप जानते है भारत में कितनी राजनीति पार्टी है अगर नहीं तो आइए जानते है
भारतीय जनता पार्टी का गठन 1980 में तब हुआ, जब देश में गठबंधन सरकार दो साल ही चल सकी। भारतीय राजनीति में समाजवादी और राष्ट्रवादी के दो धड़े थे। समाजवादियों और हिन्दू राष्ट्रवादियों का मिश्रण जनता पार्टी 1979 में बंट गई।
जनसंघ के दो बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने एक पार्टी बनाने का फैसला किया। दिसंबर 1980 में मुंबई में भारतीय जनता पार्टी का पहला अधिवेशन सम्पन हुआ। हिंदुत्व और राष्ट्रवाद को आधार बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार 1984 के आम चुनाव के लिए मैदान में उतरी। हालांकि इस दौरान पार्टी को सिर्फ दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री (Prime Minister of Bharatiya Janata Party)
सबसे पहले 16 May, 1996 से 1 June, 1996 तक फिर 19 March, 1998 – 10 October, 1999 तक और फिर एक बार 10 October, 1999 – 22 May, 2004 तक भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करे थे। वही 26 मई 2014 से लेकर अब तक वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।
हम कहे सकते है की भारतीय जनता पार्टी के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी है और दूसरे नरेंद्र मोदी है।