विषय-सूची देखें
Actress Rinku Singh Nikumbh : नमस्कार दोस्तों अपने आज के इस ब्लॉग में हम बात करेंगे रिंकू सिंह निकुंभ के बारे में वह बॉलीवुड की मशहूर को-स्टार एक्ट्रेस थीं। उन्होंने एक अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू किया है। वह फिल्म “ड्रीम गर्ल” से फिल्मों में दिखाई दी थी। रिंकू सिंह निकुंभ ने टीवी धारावाहिक “चिड़ियागर” में अपने टेलेंट की वजह से प्रसिद्ध थीं। “ड्रीम गर्ल” फिल्म में आयुष्मान खुराना की सह-कलाकार रिंकू सिंह की कोविड -19 के कारण मृत्यु हो गई।
रिंकू सिंह निकुंभ टेलीविजन शो में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। तो चलिए आज के इस ब्लॉग में हम रिंकू सिंह निकुंभ की जीवनी के बारे में बात करते हैं।
रिंकू सिंह निकुंभ का कोविड -19 के कारण निधन Latest News (Rinku Singh Nikumbh Dies Due to Covid-19)

रिंकू सिंह बॉलीवुड की मशहूर को-स्टार एक्ट्रेस थीं। उन्होंने एक अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू किया है। वह आयुष्मान खुराना के साथ “ड्रीम गर्ल” फिल्म में भी दिखाई दी थी। वह टीवी शो “चिड़ियागर” में दिखाई देने के लिए प्रसिद्ध थीं। रिंकू ने फिल्मों और टीवी सीरियल और कई विज्ञापनों में भी काम किया।
Nora Fatehi Biography नोरा फतेही का जीवन संघर्ष
“ड्रीम गर्ल” फिल्म में आयुष्मान खुराना की सह-कलाकार रिंकू सिंह की कोविड -19 के कारण मृत्यु हो गई। रिंकू कुछ दिनों से आईसीयू में कोरोना वायरस से जंग लड़ रही थी। रिंकू की चचेरी बहन चंदा सिंह निकुंभ ने रिंकु की मौत की खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा की रिंकू ने 25 मई को कोरोना टेस्ट करवाया था और वह पॉजिटिव निकली थी जिसके बाद उन्हें घर में क्वारंटाइन कर दिया गया था।
कौन हैं रिंकू सिंह निकुंभ? (Who is Rinku Singh Nikumbh?)
रिंकू बॉलीवुड की मशहूर को-स्टार एक्ट्रेस थीं। उन्होंने एक अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वह “ड्रीम गर्ल” जैसी सुपरहिट फिल्म में दिखाई दी थी। रिंकू ने नुसरत भरुचा, मनजोत सिंह और अन्नू कपूर के साथ भी काम किया। उन्होंने “मेरी हानिकारक बीवी” और अन्य टीवी शो में भी काम किया।
रिंकू सिंह निकुंभ की मौत का कारण (Cause of death of Rinku Singh Nikumbh)

विक्की कौशल का जीवन परिचय और उनसे जुड़े कुछ अनसुनी बातें, आइए जानते है Biography Of Vicky Kaushal
रिंकू की चचेरी बहन चंदा ने एक मीडिया से बातचीत में कहा कि शुरुआत में डॉक्टर्स को रिंकू के लिए आईसीयू बेड की जरूरत महसूस नहीं हुई और उन्हें नॉर्मल कोविड-19 वॉर्ड में भर्ती कर लिया। अगले दिन उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया और वे अच्छे से रिकवर भी हो रही थीं। चंदा ने आगे बताया कि रिंकू ने उम्मीद छोड़ दी थी और उन्हें ऐसा लगने लगा था कि वह कोरोना वायरस को नहीं हरा पाएंगी। फ़िलहाल अब रिंकू इस दुनिया में नहीं रही।
रिंकू को 7 मई को लगा था वैक्सीन का पहला डोज (Rinku got the first dose of the vaccine on 7 May)
चंदा ने साथ ही बताया कि रिंकू को 7 मई को कोविड वैक्सीन का पहला डोज लगा था और जल्दी ही वे दूसरा डोज भी लेने वाली थीं। इसके अलावा वे एक एड की शूटिंग के लिए गोवा भी जाने वाली थीं। लेकिन कोविड के हालात देखते हुए उनकी फैमिली ने उन्हें जाने से रोक दिया था। चंदा ने यह भी बताया कि रिंकू को अस्थमा की भी शिकायत थी। हालांकि, उनमें लोगों की मदद करने का जज्बा था। यही वजह थी कि खुद बीमार होते हुए भी वे दूसरे पेशेंट्स की मदद किया करती थी।
आखिरी बार ‘हैलो चार्ली’ में दिखी थीं रिंकू (Rinku was last seen in ‘Hello Charlie’)
रिंकू सिंह निकुंभ ने ‘ड्रीम गर्ल’ में फ्रेंडशिप कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़की का किरदार निभाया था। उन्हें आखिरी बार आदर जैन और जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘हैलो चार्ली’ में देखा गया था। फिल्मों के अलावा वे ‘चिड़ियाघर’ और ‘मेरी हानिकारक बीवी’ जैसे टीवी सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी है।